2) अव्यक्तिगत खाते (Impersonal Accounts)
ये खाते भी दो प्रकार के होते है -
i) वास्तविक खाते (Real Accounts) -
जब व्यापार में किसी चीज़ या वस्तु को ख़रीदा जाता है तो उसका हिसाब लिखने के लिए जिन खातों को खोला जाता है उन्हें वास्तविक खाते (Real Accounts) कहा जाता है।
जैसे - मशीन का खाता, कंप्यूटर का खाता, भवन का खाता, फर्नीचर का खाता आदि।
Basically वास्तविक खाते (Real Accounts) व्यापार की सम्पत्तियो को बताते है। व्यापार की सम्पत्तिया दो Types की होती है Tangible Assets यानि जो हमे दिखाई देती है और Intangible Assets यानि जो हमे दिखाई नहीं देती है लेकिन वास्तव में वह होती है।
Intangible Assets जैसे - Trademark, Copy Right, Patents, Goodwill, Royalty आदि।
ii) अवास्तिविक खाते (Nominal Accounts) -
ऐसे खाते जो सिर्फ Transactions को लिखने के लिए Open किये जाते है और साल के आखरी में Close कर दिए जाते उन खातों को अवास्तिविक खाते (Nominal Accounts) कहा जाता है।
जैसे - Salary Account, Wages Account, Rent Account, Insurance Account, Commission Account, Discount Account आदि।